ज्योतिषस्वास्थ्य

गुरुवार के दिन खा लिया केला और खिचड़ी तो मिलेंगे ऐसे परिणाम

गुरुवार के दिन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है वहीं बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन दान-पुण्य और व्रत रखा जाता है। साथ ही इस दिन केला और खिचड़ी के साथ ही पीले खाद्य पदार्थों को खाने से मना किया जाता है। इसके पीछे का कारण क्या है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
गुरुवार को क्यों नहीं खाते केला और खिचड़ी?
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा में केला भी अर्पित किया जाता है। साथ ही केले के पेड़ की पूजा करना भी इस दिन बेहद शुभ होता है। यही वजह है कि इस दिन केला खाने से माना किया जाता है। जिस चीज की आप पूजा कर रहे हैं उसका आहार करना हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता इसलिए बृहस्पतिवार को केला खाना वर्जित है। खासकर उन लोगों को तो इस नियम का पालन करना ही चाहिए जो बृहस्पतिवार को विष्णु भगवान का पूजन करते हैं या बृहस्पतिवार का व्रत रखते हैं।
पीली चीजों का संबंध देव गुरु बृहस्पति से है इसलिए इस दिन खिचड़ी या किसी भी पीले रंग के खाद्य पदार्थ को खाने से आपको बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप गुरुवार के दिन खिचड़ी खाते हैं तो इससे कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति खराब होती है। बृहस्पति सुख-वैभव, पारिवारिक शांति, ज्ञान के कारक हैं ऐसे में उन्हें नाराज करना आपके जीवन में नकारात्मकता ला सकता है।
गुरुवार के दिन ये कार्य करना होता है शुभ
गुरुवार के दिन पीली चीजों को खाने की बजाय आपको इनका दान करना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु भगवान और बृहस्पति देव दोनों की ही कृपा आपको प्राप्त होती है। इस दिन पीले वस्त्र भी आप दान कर सकते हैं। योग, ध्यान और मंत्रों का जप करने से इस दिन आपको ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुजनों की सेवा और उनके सानिध्य में रहने से भी आपको लाभ होता है, ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होते हैं।

Related Articles

Back to top button