जिम्बाब्वे में टीम इंडिया से जुड़े शख्स पर रेप का चार्ज, प्लेयर को लेकर थी अफवाह

हरारे. जिम्बाब्वे में टीम इंडिया से जुड़े एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। उस पर एक लोकल महिला के साथ होटल में रेप का आरोप है। अभी तक आरोपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।जिम्बाब्वे की लोकल मीडिया के मुताबिक, घटना सेंट्रल हरारे के मेइकलेस होटल की है। पहले मीडिया में खबर आई थी कि इस मामले में कोई इंडियन क्रिकेटर अरेस्ट हुआ है। हालांकि, बाद में विदेश मंत्रालय ने क्लियर किया कि किसी क्रिकेटर के जुड़े होने की खबर नहीं है।
– शुरुआत में खबर आई थी कि रेप के आरोप में इंडियन टीम के एक क्रिकेटर को अरेस्ट किया गया है।
– हालांकि, एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हरारे में किसी इंडियन क्रिकेटर के रेप का आरोपी होने की खबर गलत है।
– जिम्बाब्वे में इंडियन हाई कमीशन को सुलझाने की कोशिश में लगा हुआ है।
– यहां की अस्सिटेंट पुलिस कमिश्नर चैरिटी चाराम्बा ने कहा, ”पिछले हफ्ते इंडिया से आए एक शख्स पर विक्टिम ने आरोप लगाया है।”
– ”आोरपी को कोर्ट में पेश किया गया है।”
– महिला ने आरोपी पर नशा कराकर रेप का आरोप लगाया है।
आरोपी ने कहा- मैं बेगुनाह, डीएनए टेस्ट के लिए तैयार
– इस बीच, विदेश मंत्रालय ने जिम्बाब्वे में इंडियन हाईकमीशन के अफसरों से कॉन्टैक्ट किया है।
– आरोपी बीसीसीआई की मीडिया मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ा है और टीम इंडिया को लॉजिस्टिक सपोर्ट देता है।
– बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बकवास बताया है। वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है।
– वह डीएनए टेस्ट कराने को भी तैयार है।