WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
पनामा पेपर्स: लॉ फर्म का दावा, विदेशी सर्वरों से हुई हैकिंग – Dixit Times
ताजा खबर

पनामा पेपर्स: लॉ फर्म का दावा, विदेशी सर्वरों से हुई हैकिंग

पनामा सिटी

सबसे गुप्त तरीके से काम करने वाले दुनिया के बड़े लॉ फर्म में से एक पनामा के मोज्जाक फोंसेका ने अपने लीक हुए गोपनीय दस्तावेजों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे एक अपराध बताया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि विदेशों से हमारे सर्वर को हैक किया गया है, जिसकी शिकायत हमने दर्ज कराई है। कंपनी के संस्थापक सदस्य रेमन फोंसेका ने कहा कि हमारी कपंनी विदेशी कंपनियों को स्थापित करने में माहिर हैं और हमने कोई कानून नहीं तोड़ा, हमारे सभी कार्य कानूनी हैं।

क्या है Panama Papers जिसने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को हिलाया

दूसरे देशों में पैसा छिपा कर टैक्स बचाने के मामले में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। इस दूसरी फेहरिस्त में नेता, उद्योगपति, ज्वैलर और क्रिकेटरों के भी नाम शामिल हैं। मंगलवार को जारी दूसरी लिस्ट में जो नए नाम सामने आए हैं उनमें पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा का भी नाम शामिल है। गौरतलब है कि पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट्स लीक हुए हैं। पहली लिस्ट में व्लादिमीर पुतिन, नवाज शरीफ, शी जिनपिंग और फुटबॉलर मैसी, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और डीएलएफ के प्रमोटर केपी सिंह शमिल हैं।

Related Articles

Back to top button