WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
सुबह सौंफ, जीरा, अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है? – Dixit Times
स्वास्थ्य

सुबह सौंफ, जीरा, अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है?

सौंफ, जीरा और अजवाइन ये तीन मसाले भारतीय रसोई की जान माने जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये तीन मसाले सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। जब इन तीनों को मिलाकर इनका पानी सुबह खाली पेट पिया जाए, तो यह आयुर्वेदिक काढ़ा की तरह काम करता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग पाचन संबंधी समस्याओं से जुझ रहे हैं। ऐसे में सुबह सौंफ, जीरा, अजवाइन का पानी पीने से आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
1. पाचन तंत्र
अजवाइन में ‘थायमोल’ होता है जो गैस्ट्रिक जूस को सक्रिय करता है, जबकि जीरा एंजाइमों के स्राव को बढ़ाता है। सौंफ पेट की मांसपेशियों को आराम देती है। यदि आपको गैस और ब्लोटिंग रहती है तो सुबह खाली पेट सुबह सौंफ, जीरा, अजवाइन का पानी पिए। इसके नियमित सेवन से मल त्याग में आसानी होती है।
2. वजन घटाने में सहायक
वजन कम करना सिर्फ कम खाने का नाम नहीं है, बल्कि यह इस पर निर्भर करता है कि आपका शरीर कैलोरी को कितनी तेजी से जलाता है। जीरा और अजवाइन शरीर की मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। सौंफ भूख को नियंत्रित करने का काम करती है, जिससे आप बेवजह की स्नैकिंग से बच जाते हैं। यह शरीर में जमा जिद्दी चर्बी, खासकर बेली फैट को कम करने में मदद करता है।
3. बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन
रात भर हमारे शरीर में रिपेयर का काम चलता है जिससे कुछ टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। सुबह सौंफ, जीरा, अजवाइन का पानी एक मूत्रवर्धक की तरह काम करता है। जो गुर्दे के माध्यम से शरीर से एक्सट्रा सोडियम और गंदगी को बाहर निकालता है। इसके सेवन से न केवल आंतरिक अंगों की सफाई होती है, बल्कि इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर भी दिखता है। चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और मुंहासे कम होते हैं।
4. कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ
आजकल के खान-पान की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आम है। जीरे में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट गुण ब्लड के फ्लो को बेहतर बनाते हैं। अजवाइन और सौंफ का मिश्रण धमनियों में जमा फैट को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

Related Articles

Back to top button