आगरा में गर्लफ्रेंड के लिए 7.70 करोड़ चुराए: हाई-फाई डिमांड करती थी

आगरा। आगरा में गर्लफ्रेंड के लिए शू इंडस्ट्री के कंप्यूटर आॅपरेटर ने ही 7.70 करोड़ चुराए थे। वारदात के लिए उसने अपने भाई और दोस्त को भी शामिल किया था। उउळश् फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पौने 4 किलो सोने की ज्वैलरी, साढ़े पांच किलो चांदी और 66.33 लाख नगद बरामद हुआ है। कंप्यूटर आॅपरेटर की गर्लफ्रेंड हाई फाई डिमांड करती थी। दोनों बेंगलुरु में सेटल होना चाहते थे।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रोजर शू इंडस्ट्री में 18 जनवरी की रात को करोड़ों रुपए की चोरी हुई थी। 19 जनवरी की सुबह वारदात की जानकारी हुई थी। जिसके बाद शू इंडस्ट्री के मालिक दीपक बुद्धिराजा ने थाना सिकंदरा में अज्ञात चोरों के खिलाफ ऋकफ दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस चोरी की इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे में जुट गई थी।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया- आगरा पुलिस ने करोड़ों रुपए की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए फैक्ट्री चोरी में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 66.33 लाख रुपए की नगदी और करोड़ों रुपए के डायमंड ज्वैलरी बरामद किए हैं। चोरी किया गया लगभग पूरा माल पुलिस ने रिकवर कर लिया है।
चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड शू इंडस्ट्री का कंप्यूटर आॅपरेशन सुपरवाइजर बाह तहसील, गांव बटेश्वर निवासी अनुपम शर्मा है। उसने अपने भाई अनुराग शर्मा और दोस्त संजय सिंह निवासी गांव कल्याणपुर भरतारपुर, तहसील बाह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस पूछताछ में अनुपम शर्मा ने बताया- वह इस चोरी की रकम से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेंगलुरु में सेटल होना चाहता था। यहां उसकी आमदनी इतनी नहीं थी, जिससे वह अपने और अपनी गर्लफ्रेंड के सपने पूरे कर पाता। ऐसे में उसने चोरी का रास्ता चुना। चोरी की रकम तीनों में बराबर बांटी जानी थी। अनुपम शर्मा का भाई अनुराग शर्मा गांव में ही रहकर ढाबा चलाता है।
19 जनवरी की सुबह शू इंडस्ट्री के कर्मचारी ने मालिक दीपक बद्धिराजा को सूचना दी कि फैक्ट्री के फर्स्ट फ्लोर में गेट और सभी अलमारियों के ताले टूटे हैं। कर्मचारी की सूचना के बाद जब दीपक बुद्धिराजा मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। फैक्ट्री के ताले टूटे हुए थे। लॉकर में रखी ज्वैलरी और नगदी गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
चोरी की इतनी बड़ी वारदात की जानकारी होने पर पुलिस भी सकते में आ गई। थाना सिकंदरा में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने डीसीपी अली अब्बास और एसीपी अक्षय माहदिक के नेतृत्व में एक टीम गठित की।
छानबीन के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इससे आरोपियों की पहचान हुई है। जिसके बाद 22 जनवरी को पुलिस ने अनुपम शर्मा, अनुराग शर्मा और संजय सिंह को गोल चक्कर चौराहा के पास जऊपुरा, पनवारी के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड अनुपम शर्मा ने बताया- कुछ दिन पहले उसने मालिक को फैक्ट्री के लॉकर में कैश और ज्वैलरी रखते हुए देख लिया था। ये बात उसने अपने भाई और दोस्त को बताई। जिसके बाद तीनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई।


