WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
प्रशांत तमांग की बेटी का भावुक वीडियो देखकर पसीजा लोगों का दिल – Dixit Times
राष्ट्रीय

प्रशांत तमांग की बेटी का भावुक वीडियो देखकर पसीजा लोगों का दिल

पार्थिव शरीर के सामने फूट-फूट कर रोईं पत्नी

,

नई दिल्ली। सोमवार को सिंगर प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दार्जिलिंग लेकर जाया जाएगा। लेकिन इससे पहले उनकी चार साल की बेटी का भावुक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर सिंगर के फैंस और आम लोगों का दिल पसीज गया है।
सिंगर प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर के सामने पत्नी को फूट-फूट पर रोते देखा गया। वह बेसुध सी नजर आईं। वायरल वीडियो में पास ही प्रशांत की चार साल की बेटी भी खड़ी है। वह कभी अपने पिता के पार्थिव शरीर को देखती, तो कभी अपनी रोती हुई मां को देखती। वह अपनी मां को देखकर कभी रोने लगती, तो कभी चुप हो जाती है। प्रशांत की मासूम बेटी समझ ही नहीं पा रही थी, उसके पिता को क्या हुआ। जिसने भी यह वीडियो देखा उनका दिल दुख से पसीज गया।
प्रशांत तमांग और चार साल की बेटी का पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों आई लव यू डैडी गाना गा रहे हैं। यह वीडियो प्रशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर 15 दिसंबर 2025 को साझा किया था। वहीं बेटी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं। प्रशांत अपनी बेटी पर जान छिड़कते थे, यह बात उनकी तस्वीरों से साफ समझ आती है।
प्रशांत तमांग ‘इंडियन आइडल-3’ के विजेता थे। वह इस रियालिटी शो में आने से पहले कोलकाता पुलिस में काम करते थे। प्रशांत तमांग ने नेपाली फिल्मों में गायक और अभिनेता के तौर पर काम किया। वह जयदीप अहलावत स्टारर सीरीज ह्यपाताल लोक 2ह्ण में भी नजर आए। सलमान खान की फिल्म ‘बैटल आॅफ गलवां’ का भी हिस्सा थे। प्रशांत ने कुछ हफ्तों पहले ही फिल्म से जुड़ा टीजर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। रविवार को कार्डियक अरेस्ट से प्रशांत तमांग का निधन हुआ। उनके करीबी लोगों ने इस बात की जानकारी साझा की थी।

Related Articles

Back to top button