राजनीतिक

गोवा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कार्यवाहक राज्य प्रमुख समेत कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

पणजी। गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर, कार्यवाहक राज्य प्रमुख श्रीकृष्ण परब और तीन अन्य पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ दी है। इन सामूहिक इस्तीफों को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर ने एक्स पर लिखा कि मैं आज आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। यह फैसला मैंने काफी सोच-विचार के बाद और साफ मन से लिया है। पद से अधिक सिद्धांत मायने रखते हैं। सत्ता से अधिक मकसद मायने रखता है। मैं अपने विश्वासों और गोवा के लोगों के साथ खड़ा रहना चाहता हूं। यह सफर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button