ताजा खबर
बहुत बहादुर थी बेटी महकप्रीत, कहती थी- मैं आईपीएस बनूंगी, लेकिन…’, पिता ने उठाए सवाल
बाराबंकी की नहर में सीतापुर से लापता छात्रा का शव मिला। पहचान होने के बाद घरवाले रो-रोकर बेहाल उठे। परिजनों ने एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी के आत्महत्या करने की बात कही।
बेटी महकप्रीत बहुत बहादुर थी…ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जुताई करती थी, रोज दौड़ लगाती थी। खुद बाइक से कॉलेज जाती थी। कहती थी कि मैं आईपीएस बनूंगी, लेकिन…यह कहते-कहते पिता सरदार जगदीप सिंह की आवाज भर्रा गई। आंखों में आंसू और जुबां पर तल्खी लिए कहा कि बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। बेटी के दोषियों को सजा दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। फिलहाल महकप्रीत की मौत की उलझी गुत्थी सुलझाने में पुलिस के अभी से पसीने छूटने लगे हैं।




