WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
गुब्बारे सा फूला रहता है पेट, 1 चम्मच खा लें ये चूर्ण, चुटकियों में दूर हो जाएगी गैस एसिडिटी – Dixit Times
स्वास्थ्य

गुब्बारे सा फूला रहता है पेट, 1 चम्मच खा लें ये चूर्ण, चुटकियों में दूर हो जाएगी गैस एसिडिटी

पेट फूलने की समस्या के उपाय
ज्यादा खाने के बाद पेट फूल जाता है। कुछ लोगों को ब्लोटिंग की समस्या रहती है जरा सा खाते ही पेट गुब्बारे सा तन जाता है। कई बार तो बिना खाए भी पेट फूल जाता है। इसकी वजह गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को माना जाता है। डॉक्टर गैस की दवाएं दे देते हैं जिससे उस वक्त तो राहत मिल जाती है लेकिन समस्या वहीं की वहीं वापस आ जाती है। कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि पेट फूलने की वजह से उल्टी जैसी महसूस होने लगती है। कुछ भी खाने पीने का मन नहीं करता है। अगर आपको भी यही समस्या रहती है तो इसके लिए घर में ही कुछ चीजों से आयुर्वेदिक और देसी चूर्ण बनाकर रख लें। ये नुस्खा आपकी समस्या को चुटकियों में दूर कर देगा।
पेट फूलना बंद करने के चूर्ण
इस चूर्ण को बनाने के लिए 20 ग्राम मेथी दाना, 20 ग्राम अजवाइन, 20 ग्राम जीरा और 20 ग्राम सौंफ लें। अब जीरा, अजवाइन और मेथी को 24 घंटे के लिए नींबू के रस में अलग-अलग भिगो दें। अगले दिन इन चीजों को किसी प्लेट में रखकर सूखने दें। जब ये हल्की सूख जाएं तो इन्हें तवे पर हल्का भून लें। अब सारी चीजों को मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर जैसा पीस लें। इसमें 20 ग्राम काला नमक मिला लें। इस चूर्ण को अच्छी तरह से मिक्स करके किसी जार में भरकर रख लें।
कैसे खाएं चूर्ण
अब आपको रात में खाना खाने के बाद इस चूर्ण को 1 चम्मच गुनगुने पानी से रोजाना खाना है। सुबह के खाने के बाद भी 1 चम्मच चूर्ण गुनगुना पानी से ले लें। इससे आपके पेट फूलने की समस्या खत्म हो जाएगी। इस चूर्ण को कुछ दिनों तक लगातार खाने से गैस एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाएगी। इस चूर्ण से पूरे पाचन तंत्र को फायदा मिलेगा। आप इसे रोजाना खाने की आदत बना लेंगे तो पेट साफ रहेगा और भूख भी खुलकर लगेगी। बच्चे हों या बड़े सभी इस चूर्ण को आसानी से खा सकते हैं। खास बात ये है कि इसके फायदे ही फायदे हैं। दवा की तरह कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button