
अंकशास्त्र में अंक 6 को प्रेम, सौंदर्य और रिश्तों की मधुरता का प्रतीक कहा है। शुक्र ग्रह से जुड़ा यह अंक व्यक्ति के जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ाता है। शादी में बार-बार अड़चन आ रही या रिश्ता पक्का नहीं हो रहा, तो यह अंक लिखने से शुभ समाचार मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
अगर आप शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कहीं बात नहीं बन रही है तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है कि आखिर क्या वजह हो सकती है। कई बार जीवन में ऐसा समय आता है, जब रिश्ते बनते-बनते टूट जाते हैं या शादी में कोई न कोई रुकावट आ जाती है। ऐसे में व्यक्ति खुद को असहाय महसूस करता है। हालांकि, अंकशास्त्र (ठ४ेी१ङ्म’ङ्मॅ८) में शादी से जुड़े उपाय बताए गए हैं, ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है।
न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, एक छोटा-सा उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप शुक्रवार के दिन अपनी बाईं हथेली पर एक उपाय कर लें, तो यह आपके विवाह के योग को मजबूत बना सकता है। चलिए जानते हैं यह उपाय कब और कैसे करना है।
न्यूमेरोलॉजी केवल अंकों का खेल नहीं, यह आपके विश्वास और सोच की शक्ति पर भी निर्भर करता है। अंकशास्त्र के अनुसार, शुक्रवार को बाईं हथेली पर अंक 6 लिखें। जिन लोगों की शादी लंबे समय से रुक रही हो या रिश्ता तय होकर टूट जाता हो, उनके लिए यह उपाय लाभदायक माना गया है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह उपाय तब सबसे असरदार होता है, जब इसे पूरे विश्वास के साथ किया जाए। जब आप किसी उपाय को भरोसे के साथ अपनाते हैं, तो यूनिवर्स भी आपके साथ काम करने लगता है।
शुक्रवार का दिन इस उपाय के लिए सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि यह शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। सुबह स्नान के बाद गुलाबी, सुनहरे या लाल रंग की कलम से बाएं हाथ के अंगूठे के नीचे के हिस्से पर अंक 6 लिखें। इसे हर शुक्रवार के दिन ही करें और दिनभर में कई बार इस अंक को देखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह की शक्ति सक्रिय होती है और विवाह के योग जल्दी बनते हैं।
न्यूमेरोलॉजी में अंक 6 को प्रेम, संतुलन, आकर्षण और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। यह शुक्र ग्रह का अंक है जो व्यक्ति के जीवन में खुशियां और सौंदर्य बढ़ाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, वे संबंधों में संतुष्ट और प्रसन्न रहते हैं। कमजोर शुक्र के कारण रिश्तों में दूरी और अस्थिरता आती है। इसलिए अंक 6 को एक्टिव करना बेहद शुभ माना गया है।
शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद या चमकीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। साथ ही दूध, दही, पनीर और सफेद मिठाई का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जब भी आप अपनी हथेली पर अंक 6 लिखें, यह भावना रखें, ‘मेरे जीवन में सही रिश्ता आने वाला है।’ यही पॉजिटिव सोच आपकी जिंदगी की दिशा बदल सकती है।



