WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
लगता है हाथ-पैर में लगातार काट रही हैं चीटियां, तो शरीर में हो सकती है इस जरूरी विटामिन की कमी – Dixit Times
स्वास्थ्य

लगता है हाथ-पैर में लगातार काट रही हैं चीटियां, तो शरीर में हो सकती है इस जरूरी विटामिन की कमी

कभी-कभी शरीर में दिखाई देने वाले जिन लक्षणों को हम छोटा या फिर मामूली समझते हैं, वो किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस होना या फिर ऐसा लगना कि लगातार आपके हाथ-पैर में चीटी काटने जैसी सेंसेशन महसूस हो रही हो या फिर हाथों-पैरों का सुन्न पड़ जाना, इस तरह के लक्षण विटामिन बी12 की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं।
नर्वस सिस्टम पर पड़ता है असर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपकी बॉडी का नर्वस सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि आपके हाथों और पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होने लगती है। इसके अलावा इस जरूरी विटामिन की कमी के कारण आपको मांसपेशियों में भी कमजोरी महसूस हो सकती है।
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
हर समय थकान और कमजोरी महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इस विटामिन की कमी आपके एनर्जी लेवल को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इस विटामिन की कमी के कारण सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। सिर दर्द, चक्कर आना, दिल की धड़कन बढ़ जाना और त्वचा की पीला पड़ जाना, ये लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं।
कैसे दूर होगी इस विटामिन कमी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में पैदा हुई विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपने डाइट प्लान में इस विटामिन से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल कर सकते हैं। दूध, दही, पनीर, मीट, मछली जैसे फूड्स में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर कमी ज्यादा है, तो आप डॉक्टर से कंसल्ट कर विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button