हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025: अंबानी फिर नंबर वन, अदाणी दूसरे नंबर पर, रोशनी नादर सबसे अमीर महिला

नई दिल्ली । एम3एम इंडिया और हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी ट3ट हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार एक बार फिर देश के सबसे अमीर बन गए हैं। सूची के अनुसार अंबानी परिवार की कुल संपत्ति ?9.55 लाख करोड़ आंकी गई है।
वहीं, गौतम अदाणी और परिवार करीब से पीछा करते हुए दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति ?8.15 लाख करोड़ है। हुरुन लिस्ट में शीर्ष स्थान की यह टक्कर देश के दो सबसे बड़े कारोबारी घरानों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को दशार्ती है।
रोशनी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार इतिहास रचते हुए ?2.84 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस उपलब्धि ने उन्हें न केवल भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में स्थापित किया है, बल्कि उनकी स्थिति को और मजबूत भी किया है।
देश में अरबपतियों की संख्या 350 के पार पहुंच गई
इस लिस्ट ने भारत में तेजी से बढ़ते अरबपति वर्ग को उजागर किया है। देश में अरबपतियों की कुल संख्या अब 350 के पार पहुंच गई है, जो 13 साल पहले सूची की शुरूआत के मुकाबले छह गुना अधिक है। सभी प्रविष्टियों की कुल संपत्ति ?167 लाख करोड़ है, जो भारत के जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है।
युवा उद्यमी भी इस सूची में छा रहे हैं। परप्लेक्सिटी के 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास भारत के सबसे युवा अरबपति बने, जिनकी संपत्ति ?21,190 करोड़ आंकी गई है। वहीं, जेप्टो के 22 वर्षीय कैवल्य वोहरा सबसे युवा प्रविष्टि हैं, और उनके सह-संस्थापक आदित पलीचा (23) दूसरे सबसे युवा अरबपति हैं।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हुए हैं, उनकी संपत्ति ?12,490 करोड़ हो गई है। धन वृद्धि के मामले में नीराज बजाज और उनका परिवार सबसे आगे रहे, जिन्होंने ?69,875 करोड़ जोड़कर कुल संपत्ति को ?2.33 लाख करोड़ तक पहुंचाया। वहीं, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी वापसी की है और अब उनकी संपत्ति ?15,930 करोड़ है, जो कंपनी के शेयर मूल्य में 124% उछाल से संभव हुआ।
मुंबई में हैं सबसे ज्यादा अरबपती
भौगोलिक तौर पर, मुंबई 451 अरबपतियों के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद नई दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) हैं। सेक्टरवार, फार्मा (137 अरबपति) शीर्ष पर है, जबकि इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स (132) और केमिकल्स व पेट्रोकेमिकल्स (125) भी प्रमुख योगदानकर्ता हैं।
महिलाओं की मौजूदगी में इजाफा
सूची में महिलाओं की मौजूदगी भी बढ़ी है। इस साल 101 महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें 26 डॉलर अरबपति हैं। कुल मिलाकर, भारत की नई दौलत का चेहरा अब तेजी से सेल्फ-मेड उद्यमियों का हो रहा है, जो सूची का 66% हिस्सा हैं, जबकि नए शामिल हुए अरबपतियों में से 74% ने अपनी संपत्ति खुद बनाई।