WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
पिंडदान करके लौट रहे पति-पत्नी समेत 4 की मौत:प्रयागराज में कार खराब हुई तो सो रहे थे – Dixit Times
ताजा खबरराष्ट्रीय

पिंडदान करके लौट रहे पति-पत्नी समेत 4 की मौत:प्रयागराज में कार खराब हुई तो सो रहे थे

प्रयागराज। प्रयागराज में 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही गांव के 8 लोग बोलेरो से वाराणसी से कानपुर जा रहे थे। देर रात उनकी बोलेरो खराब हो गई। रात में गाड़ी बन नहीं सकी, ऐसे में परिवार के लोग सड़क किनारे बोलेरो खड़ी कर उसके आगे ही चादर बिछाकर सो गए।
सोमवार तड़के 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के आगे सो रहे 4 लोगों पर चढ़ गई। इसके बाद ट्रक भी रौंदता हुआ निकला। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो के अंदर बैठे 4 लोगों में से 3 लोग घायल हो गए। वहीं एक बुजुर्ग हादसे में बच गए। हादसा सोरांव थाना क्षेत्र में हुआ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया। वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोरांव पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज पुलिस ने कानपुर पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है।
सुरेश बाजपेई (55) और उनकी पत्नी तारा बाजपेई (50) जबकि चाचा राम सागर (65) और भतीजा सुरेश सैनी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। कानपुर के थाना मूसानगर के गुलौली के रहने वाले थे। वहीं ममता देवी, प्रेमा देवी, और कोमल देवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि प्रेम नारायण (60) साल को कोई चोट नहीं आई है।
घायल ममता के बेटे अरविंद ने बताया- गया से पिंडदान करके सभी 8 लोग कानपुर लौट रहे थे। रात में 12 बजे के आसपास बोलेरो खराब हो गई। जब बोलेरो स्टार्ट नहीं हुई तो लोगों ने करीब 2 से 3 किलोमीटर तक धक्का दिया और मैकेनिक की तलाश की। लेकिन कोई नहीं मिला।
सभी लोग थककर बोलेरो के आगे ही लाइट जलाकर सो गए। अचानक से तड़के 4 बजे के करीब एक ट्रक आई और बोलेरो में टक्कर मार दी। इसमें बोलेरो के आगे सो रहे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि गाड़ी में बैठे 4 लोगों में से 3 लोग घायल हो गए। वहीं एक बुजुर्ग बाल-बाल बच गए।

Related Articles

Back to top button