WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
सिटिंग जॉब की वजह से हो गई है सर्वाइकल की दिक्कत तो किस एक्सरसाइज से होगा ठीक – Dixit Times
स्वास्थ्य

सिटिंग जॉब की वजह से हो गई है सर्वाइकल की दिक्कत तो किस एक्सरसाइज से होगा ठीक

आफिस जॉब में गर्दन के दर्द के लिए एक्सरसाइज
बैठकर काम करने की वजह से कई बार शरीर में अकड़न आने लगती है। खासतौर, पर जिन लोगों का सिटिंग जॉब होता है उन्हें सर्वाइकल की दिक्कत का ज्यादा सामना करना पड़ता है। दर्द की परेशानी को कम करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं लेकिन बता दें आप ऐसे किसी भी व्यायाम को बंद कर दें जिससे दर्द या बेचैनी बढ़े। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन कुछ फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। ये एक्सरसाइज मांसपेशियों के दर्द को और और पोस्चर को सही करते हैं।
सर्वाइकल के दर्द के लिए करें ये स्ट्रेचिंग:
चिन टक्स: चिन टक्स गर्दन के दर्द को कम करने और पोस्चर सुधारने के लिए एक सरल व्यायाम है, जिसमें सिर और ठोड़ी को धीरे से पीछे की ओर ले जाकर रीढ़ की हड्डी के साथ संरेखित किया जाता है। यह गर्दन की गहराई वाली मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे गर्दन पर दबाव कम होता है। इस व्यायाम को करने के लिए सीधे बैठें, अपनी ठोड़ी को धीरे-धीरे छाती की ओर लाते हुए सिर को पीछे खींचें, और कुछ सेकंड रुककर मूल स्थिति में आ जाएं।
साइड नेक टिल्ट: साइड नेक टिल्ट एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्दन की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। इस स्थिति से गर्दन में दर्द और जकड़न हो सकती है। इसे थी करने के लिए सीधी पीठ कर के बैठें। धीरे-धीरे अपने सिर को झुकाएँ, अपने कान को अपने कंधे की ओर लाएँ। कंधे को सिकोड़ने से बचें। 15-30 सेकंड तक रुकें। ज्यादा स्ट्रेच के लिए, आप अपने हाथ से हल्का दबाव डाल सकते हैं।
अपर ट्रैपेजिÞयस स्ट्रेच: यह सिर के पिछले हिस्से से कंधों तक जाने वाली मांसपेशियों पर काम करता है। इसे करने के लिए, बैठें या खड़े हो जाएँ, अपने एक हाथ को सिर के ऊपर विपरीत कंधे की ओर ले जाएँ, फिर धीरे से सिर को उसी हाथ की ओर झुकाकर कंधे तक ले जाएँ और स्ट्रेच महसूस होने तक 20-30 सेकंड तक रुकें। अपनी पीठ सीधी और कंधे आराम की स्थिति में रखें, तथा हल्के दबाव के लिए विपरीत हाथ का उपयोग करें।
लेवेटर स्कैपुले स्ट्रेच: यह स्ट्रेच मांसपेशी में तनाव को कम करने में मदद करता है। अपने सिर को एक घुटने की ओर 45 डिग्री के कोण पर नीचे करें। अपने सिर को और नीचे खींचने के लिए उसी तरफ वाले हाथ का इस्तेमाल करें। आराम करें और दूसरी तरफ दोहराएँ।
हालांकि, किसी भी नए व्यायाम को शुरू करने से पहले, खासकर दर्द के लिए, किसी स्वास्थ्य सेवा पेशेवर या फिजियोथेरेपिस्ट से परामर्श करना जरूरी है। वे आपकी स्थिति के लिए सुरक्षित और उपयुक्त व्यायाम सुझा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button