आगरा पहुंचे उदयपुर-फाइल्स के निमार्ता और कन्हैयालाल का परिवार आगरा में
बोले- चंदे से फिल्म रोकने की कोशिश, बम से उड़ाने की मिल रही धमकी

आगरा । आगरा में बुधवार को उदयपुर फाइल्स के निमार्ता अमित जानी और कन्हैयालाल का परिवार आगरा पहुंचा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान एसआरके मॉल में 300 से अधिक हिंदू युवतियों ने उदयपुर फाइल्स को फ्री देखा। इसके बाद मॉल में भारत माता, जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
फिल्म निमार्ता अमित सानी ने कहा-हिंदुस्तान में सबसे निर्मम हत्या कन्हैया लाल की हुई। लोग पहलगाम,केरल, कश्मीर और उरी जैसी घटनाओं को भूल जाते हैं। फिल्म को रोकने के लिए जिहादियों ने मदरसों से चंदा कर फिल्म को रोकने की कोशिश की।
उन्होंने कहा-मुझे लगातार ग्रेनाइट और माइंस बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। लेकिन में डरने वाला नहीं हूं। रक्षाबंधन पर कन्हैया लाल की धर्मपत्नी ने मुझे राखी बांधी है,भाई बहन का रिश्ता बन गया है। में भरोसा दिलाया इस फिल्म से देश के लोगों को जगाएंगे, न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। मूवी से जो भी कमाई होगी, उसका लगभग 25 परसेंट कन्हैयालाल के परिवार को जाएगा। फिल्म का मकसद आतंकवाद की जड़ों को पहचानना है और उखाड़ कर कर फेंकना है।
कन्हैया लाल के बेटे यश साहू ने कहा-की फिल्म बनाने का उद्देश्य यही है कि अभी तक 3 साल से हमारा परिवार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। मूवी का एंड भी यही दशार्ता है,परिवार किस तरीके से तीन साल से न्याय के लिए लड़ रहा है। देश की जनता को इस मूवी को देखना चाहिए और न्याय की लड़ाई में हमारा साथ देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी की हत्या 3 साल पहले हुई थी इससे पहले भी कई हत्या हुई लेकिन लोग भूल जाते हैं। जैसे लोग पहलगाम वाली घटना को भी लोग भूल गए हैं। फिल्म निमार्ता को ऐसी मूवी बनाने की जरूरत है।
और देश के लोगों को देखने की जरूरत है। जब कोई सत्य घटना पर फिल्म बनाता है, तो उसे धमकियां दी जाती हैं। इस पर सरकार को कड़ा कानून बनना चाहिए।
भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री गौरव राजावत ने कहा- कि आज 300 से अधिक युवतियों को उदयपुर फाइल्स दिखाई जा रही है। जिहाद के खिलाफ यह एक जागरूक अभियान है। जब तक यह मूवी चलेगी, ये हिंदू युवतियों को फ्री दिखाया जाएगा
फिल्म देखने आई अखंड हिंद फौज में समाज सेवा और हिंदुओं को जगाने का काम कर रहे हैं युवतियों ने कहां-कि अब हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है, उदयपुर फाइल्स जिहाद को उजागर करती है। लोगों को इस मूवी से सीख लेनी चाहिए, और जिहादियों के खिलाफ एक जुट आवाज उठानी चाहिए।
स्कूलों की युक्तियां उदयपुर फाइल्स को देखने पहुंची। मूवी देखने के बाद उन्होंने कहा की फिल्म एक बार लोगों को जरूर देखनी चाहिए, अब हिंदू बेटियों को जागना चाहिए और एकजुट होना चाहिए।