मथुरा

छाता के बिडावली में युवक ने दो लोगों को मारी गोली, होश उड़ाने वाला है मामला

मथुरा : छाता के बिडावली में युवक ने दो लोगों को मारी गोली, होश उड़ाने वाला है मामला

मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे घटना हुई। रवि और सुनील के बीच लेन-देन का विवाद था। उसी विवाद में रवि ने सुनील को गोली मार दी। गोपाल सिंह ने बीच बचाव करने की कोशिश की थी। रवि ने उन्हें भी गोली मार दी। बाद में रवि ने खुद के ऊपर भी फायर किया, जिसमें उसके कंधे पर गोली लगी।

Mathura News : मथुरा जनपद के छाता थाना क्षेत्र के गांव बिडावली में शनिवार को रुपयों के लेन-देन को लेकर एक विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोपी युवक ने पहले अपने शख्स को गोली मारी और फिर बीच-बचाव करने पहुंचे एक किसान को भी निशाना बनाया। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही छाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।