WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड रूम पर ताला: एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट एविडेंस में व्यस्त – Dixit Times
स्वास्थ्य

जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड रूम पर ताला: एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट एविडेंस में व्यस्त

हाथरस। हाथरस जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार गुप्ता पिछले दो दिनों से कोर्ट एविडेंस और अन्य कार्यों में व्यस्त हैं। इस कारण अल्ट्रासाउंड रूम पर ताला लगा है।
रूम के बाहर डॉक्टर की अनुपस्थिति की सूचना चस्पा कर दी गई है। सुबह से जिला अस्पताल में काफी लोग अल्ट्रासाउंड करने के लिए आए लेकिन वह वापस लौट गए। इन मरीजों का कहना था कि यहां अक्सर अल्ट्रासाउंड रूम पर ताला ही लटका रहता है।
कुछ मरीजों ने बताया कि वे कल भी आए थे, लेकिन कल भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए थे। आज आने पर पता चला कि आज भी सेवा बंद है। मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। प्रशासन ने सूचित किया है कि अल्ट्रासाउंड सेवा कल से फिर शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने की वजह से यह समस्या सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button