WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
लखनऊ में पुल से नदी में कूदी महिला:NDRF की टीम कर रही तलाश, 3 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका – Dixit Times
ताजा खबर

लखनऊ में पुल से नदी में कूदी महिला:NDRF की टीम कर रही तलाश, 3 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका

लखनऊ के बंथरा इलाके में एक महिला पुल से सई नदी में कूद गई। 3 घंटे से एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। घटना करीब 11 बजे दिन की है। नदी में कूदने वाली महिला कौन है और कहां की रहने वाली इसका पता भी अभी नहीं चल सका है।

आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे एक महिला पुल पर खड़ी थी। लोगों के देखते ही देखते वो पुल से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोग निकालने की कोशिश भी किए लेकिन पानी अधिक होने की वजह से पता नहीं लग सका।

तुरंत घटना की जानकारी बंथरा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने तुरंत एनडीआरएफ को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम महिला की तलाश कर रही है। हालांकि पानी का बहाव तेज होने से अभी तक पता नहीं चल सका है। महिला की तलाश लखनऊ और उन्नाव की टीम संयुक्त रूप से कर रही है।

Related Articles

Back to top button