WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
आगरा में थाने से गायब हुई सरकारी पिस्टल:चौकी प्रभारी बटेश्वर की पिस्टल रिकॉर्ड मिलान में नहीं मिली, जांच का आदेश जारी – Dixit Times
अन्यआगरा

आगरा में थाने से गायब हुई सरकारी पिस्टल:चौकी प्रभारी बटेश्वर की पिस्टल रिकॉर्ड मिलान में नहीं मिली, जांच का आदेश जारी

आगरा के थाना बाह के मालखाने से बटेश्वर चौकी प्रभारी राजा बाबू की सरकारी पिस्टल गायब हो गई। नए हेड मोहर्रिर के चार्ज लेने पर ये बात सामने आई है। चौकी प्रभारी लोक सभा चुनाव के बाद पिस्टल थाने में जमा कराने का दावा कर रहे हैं। एसीपी बाह ने जांच के आदेश दिए हैं।

बाह थाने के हेड मोहर्रिर वीरेश कुमार का तबादला कानपुर नगर में हुआ। अवधेश कुमार को नई तैनाती मिली। मालखाने के चार्ज हस्तांतरण के दौरान माल का मिलान किया गया। इस दौरान बटेश्वर चौकी प्रभारी राजाबाबू यादव को आवंटित पिस्टल नहीं मिली। इसकी जानकारी हेड मोहर्रिर ने थाना प्रभारी को दी। बताया गया है कि काफी तलाश के बाद भी पिस्टल नहीं मिली। इससे थाने में हड़कंप मच गया।

चौकी प्रभारी राजा बाबू यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के बाद उन्होंने मालखाने में सरकारी पिस्टल को जमा करा दिया था। तब से वो पिस्टल नहीं ले सके। पिस्टल कहां है, उन्हें पता नहीं। वहीं, पुराने हेड मोहर्रिर वीरेश कुमार का दावा है कि राजाबाबू को पिस्टल आवंटित है। उनके पास से ही पिस्टल गायब हुई है।

अब इस मामले में एसीपी बाह गौरव सिंह ने जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button