ताजा खबर

लखनऊ में युवक को पीट-पीटकर मार डाला:दबंगों ने घर में घुसकर पिता और भाई को भी पीटा; बिजली सप्लाई को लेकर हुआ था झगड़ा

लखनऊ/लखनऊ के बंथरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने घर में घुसकर युवक के पिता और भाई को भी मारा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली सप्लाई को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने लोकबंधु अस्पताल में हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात बंथरा गांव में बिजली सप्लाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रिशु सिंह ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।

गांव में तीन दिन से नहीं आ रही थी सप्लाई

वहीं पीड़ित पक्ष ने बंथरा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बंथरा में बब्बन पांडेय अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां प्रॉपर्टी का काम करते हैं। बब्बन ने बताया- गांव में तीन दिन से बिजली सप्लाई नहीं आ रही थी।

बिजली कर्मियों से सप्लाई देने को कहा

रविवार रात करीब 10 बजे सप्लाई आई। लेकिन उनके इलाके में सप्लाई नहीं आई। इसपर बिजली कर्मियों को बुलाया गया। बेटा ऋतिक पांडेय (20) को मौके पर भेजा। ऋतिक मौके पर गया और बिजली कर्मियों से उनकी तरफ की सप्लाई देने के लिए कहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button