WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
बांके बिहारी के 2 लाख भक्तों ने किए चरण दर्शन – Dixit Times
ताजा खबर

बांके बिहारी के 2 लाख भक्तों ने किए चरण दर्शन

साल में सिर्फ एक बार होते हैं; 1 किमी लंबी लाइन

मथुरा। मथुरा के वृंदावन में अक्षय तृतीया पर आज बांके बिहारी में श्रद्धालुओं की भीड़ है। बांके बिहारी को सुबह चंदन का लेप लगाया गया। फिर श्रृंगार हुआ। साल में केवल आज ही के दिन भगवान बांके बिहारी के सभी अंगों पर चंदन लगाया जाता है। भक्तों को उनके चरण दर्शन भी कराए जाते हैं। चरण दर्शन भी साल में सिर्फ आज ही के दिन कराए जाते हैं।

शुक्रवार को बांके बिहारी मंदिर के पट सुबह 5 बजे खुले। सबसे पहले मंदिर के पुजारी अंदर गए। देहरी पूजन किया। गर्भगृह में पहुंचकर भगवान का अभिषेक किया और फिर चंदन का लेपन कर श्रृंगार किया। आम भक्तों के लिए मंदिर के पट सुबह 7 बजे खोल दिए गए।

सुबह 10 बजे तक 2 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। मंदिर के गेट नंबर-2 और 3 से भक्तों को एंट्री दी जा रही है। गेट नंबर-2 पर एक किमी लंबी लाइन लगी है। प्रशासन को शाम तक 10 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। 12 से 4 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। आज भगवान बांके बिहारी को पैरों में पायजेब और लटकनदार हार धारण कराया गया है। शाम के समय सर्वांग दर्शन होंगे। यानी भगवान के पूरे शरीर के। भगवान के शरीर पर चंदन का लेप होगा और वह धोती पहने हुए होंगे।

Related Articles

Back to top button