WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
भोपाल: बीच तालाब में पार्टी कर रहे थे लड़के, नाव पलटने से 5 की मौत – Dixit Times
ताजा खबर

भोपाल: बीच तालाब में पार्टी कर रहे थे लड़के, नाव पलटने से 5 की मौत

भोपाल. यहां छोटे तालाब में रविवार रात नौ दोस्त पार्टी कर रहे थे। चलती नाव में एक लड़का नाचने लगा। तभी नाव का बैलेंस बिगड़ा और वह पलट गई। रेस्क्यू टीम ने पांच लड़कों के शव निकाले हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ लड़कों ने शराब भी पी रखी थी। एक लड़का पहले तैरकर किनारे पहुंच चुका था। लेकिन साथी को बचाने दोबारा तालाब में उतरा तो वह भी डूब गया। तैरना जानते थे लेकिन नाव के नीचे फंस गए…
– हादसे में जिंदा बचे मोनू बाथम ने बताया, ”रविवार शाम उनका दोस्त बिट्टू मालवीय भोईपुरा आया था। उसके साथ अजय, राज मालवीय, मनीष, अप्पू, सौरभ, शुभम और आरिफ पार्टी करने गए।”
-”भोईपुरा से सभी महावीर घाट पहुंचे और एक नाव खोल ली। काफी अंधेरा हो चुका था। नाव लेकर हम छोटे तालाब में उतर गए। नाव मैं ही चला रहा था।”
-”करीब एक घंटे तक हम लोग नाव में ही रहे। मौसम अच्छा था। उसके बाद नाव लेकर कमलापति घाट की ओर आ गए।”
-”हम सब बहुत मस्ती कर रहे थे। तभी एक दोस्त नाव पर खड़ा होकर नाचने लगा। इससे संतुलन बिगड़ गया। हम कुछ समझ पाते इसके पहले ही नाव तालाब में पलट गई।”
-”हम सभी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। कोई मेरा दोस्त था, तो कोई बिट्टू का। बिट्टू को हममें सबसे अच्छा तैरना आता था।”
-”नाव पलटी तो हम सभी उसके नीचे फंस गए। फिर गहराई में उतरकर नाव से बाहर निकले।”
दोस्त को बचाने गया लड़का भी डूबा
-मोनू ने बताया- ”जैसे-तैसे हम पांच लोग किनारे तक पहुंच गए, लेकिन राज को बचाने के लिए बिट्टू दोबारा पानी में उतर गया। इस बार वह भी डूब गया।”
-”हम डर के मारे बचाव के लिए चिल्लाने लगे। थोड़ी देर बाद कुछ लोग हमारी तरफ आए। हमने उन्हें घटना की जानकारी दी।”
-”हमने लोगों को बताया कि हमारे चार-पांच साथी पानी में डूबे हैं। किसी ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद सर्चिंग शुरू हुई।”
– ”बचाव दल ने हमारे पांच दोस्तों को बाहर निकाला, मगर वे जिंदा नहीं थे।”
बैन है रात में नाव चलाना
-बचाव दल के लोगों का कहना है कि छोटे तालाब में रात को नाव चलाने पर बैन है, ऐसे में ये लड़के कैसे तालाब में नाव ले गए?
-मछली पकड़ने वालों की कुछ डोंगियां वहां पर बंधी रहती हैं उन्हीं में से एक डोंगी में सवार होकर यह लड़के तालाब के बीचोबीच पार्टी मनाने जा पहुंचे।
-सीएसपी गोपाल धाकड़ का कहना है कि नाव में शराब पी गई। लड़कों ने डांस शुरू कर दिया। संतुलन बिगड़ा अौर नाव पलट गई। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सेल्फी लेने के दौरान यह घटना हुई।

Related Articles

Back to top button