WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Health Tips: एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें, एक महीने में ही दिखने लगेगा असर – Dixit Times
स्वास्थ्य

Health Tips: एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें, एक महीने में ही दिखने लगेगा असर

शरीर में खून की कमी होना इन दिनों आम समस्या हो गई है। खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। जब रक्त हीमोग्लोबिन की मात्रा से कम हो जाता है, तो एनीमिया की स्थिति बन जाती है। भारत की महिलाओं में एनीमिया की शिकायत आम समस्या है। सामान्य तौर पर महिलाओं के रक्त में  12 से 16 ग्राम प्रति डीएल हीमोग्लोबिन की मात्रा होती है। वहीं पुरुषों में 14 से 18 ग्राम प्रति डीएल हीमोग्लोबिन पाया जाता है। शरीर में जब इससे कम मात्रा हो जाती है, तो एनीमिया का संकेत माना जाता है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं उन्हें भूख नहीं लगती, कमजोरी होने लगती है और दिल की धड़कनों के कम होने की समस्या होने लगती है। लोगों में एनीमिया की शिकायत अधिकतर पीलिया, बवासीर, किसी दुर्घटना में अधिक खून बह जाने के कारण और महिलाओं को प्रसव के दौरान हो सकती है। अगर आप भी एनीमिया की शिकायत से पीड़ित हैं तो कुछ घरेलू उपायों से खून की कमी से बच सकते हैं।

चलिए जानते हैं कि क्या चीजें खाने से खून की कमी होती है दूर और एनीमिया से मिल सकता है छुटकारा।

सेब और चुकंदर के जूस का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, सेब और चुकंदर का सेवन शरीर में रक्त की कमी को पूरा कर सकता है। एक कप सेब और आधा कप चुकंदर का रस रोजाना पीने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है। चाहें तो केवल चुकंदर का जूस का ही सेवन कर सकते हैं, ये खून की कमी की समस्या को दूर कर सकता है।

दूध और तिल का सेवन
एनीमिया की शिकायत है तो काले तिल को दूध के साथ पीएं। इसके लिए काले तिल को दो घंटे के लिए भिगो दें। उसके बाद तिल का पेस्ट बना लें। एक चम्मच तिल के पेस्ट में शहद और दूध मिलाकर सेवन करें। इससे खून की समस्या दूर होती है।

पालक का सेवन
हरी पत्तेदार सब्जियां पौष्टिकता से भरपूर होती हैं। पालक में आयरन का बेहतर स्रोत माना जाता है। विशेषज्ञ पालक खाने की सलाह देते हैं। खून की कमी होने पर पालक के सूप का सेवन लाभकारी होता है

Related Articles

Back to top button