WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Mathura News: छह को मथुरा आएंगे सीएम योगी – Dixit Times
ताजा खबर

Mathura News: छह को मथुरा आएंगे सीएम योगी

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को मथुरा आएंगे। वे यहां जीएलए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पिछले दिनों जीएलए विवि के प्रबंधन ने लखनऊ जाकर सीएम से मुलाकात की और विवि के ११वे दीक्षांत समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सीएम ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

अब सरकारी कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। यह उनका २८वां जनपदीय दौरा है। इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सहित कई हस्तियां शामिल होंगी। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय स्तर पर शुरू हो गईं हैं।

वहीं पूर्व के वर्षों में सीएम ब्रज के ४० दिवसीय होली उत्सव में कान्हा की नगरी में आते रहे हैं। इसे देखते हुए संभावना है कि दीक्षांत के बाद रंगभरनी एकादशी के आसपास भी मुख्यमंत्री का आगमन एक बार फिर मथुरा हो सकता है।
कॉरिडोर पर भी हो सकती है चर्चा
मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर दौरान बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर मंदिर सेवायत और व्यापारियों के साथ वृंदावन के संतों से भी मुख्यमंत्री की वार्ता होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री कॉरिडोर को लेकर गंभीर हैं। ऐसे में वे २८वें दौरे में इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में ब्रज का विकास है। इसमें कॉरिडोर भी शामिल हो चुका है। इसके अलावा संत-महंतों से मिलने के साथ ही वे ठाकुर जी के दर्शन भी कर सकते हैं। दरअसल, पिछली बार देखा गया कि मंदिर जाने का कार्यक्रम अचानक ही बनता है। इसी के मद्देनजर विभिन्न मंदिर प्रबंधन साफ -सफाई समेत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button