क्रिकेटर इशांत शर्मा ने की सगाई, बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह को पहनाई रिंग

नई दिल्ली. टीम इंडिया के फास्ट बॉलर इशांत शर्मा ने रविवार को सगाई कर ली। उन्होंने प्रतिमा सिंह को एक सेरेमनी के दौरान रिंग पहनाई। दोनों जल्द ही शादी करेंगे। बता दें कि टीम इंडिया के कई प्लेयर हाल में ही सगाई या शादी कर चुके हैं। इसमें युवराज सिंह का नाम भी शामिल है जिन्होंने सगाई की है। वहीं, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने साल भर के भीतर ही शादी की है।
– इशांत की मंगेतर बास्केटबॉल प्लेयर हैं।
– प्रतिमा मूल रूप से वाराणसी की हैं और इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की प्लेयर हैं।
– वे पांच बहनें हैं जिनमें चार या तो बास्केटबॉल इंडिया के लिए खेल चुकी हैं या खेल रही हैं।
– प्रशांती सिंह, दिव्या सिंह, प्रियंका सिंह, आकांक्षा सिंह और प्रतिमा।
– इन्हें बास्केटबॉल के खिलाड़ी सिंह सिस्टर्स के तौर पर जानते हैं।
साल के आखिर तक करेंगे शादी
– दोनों फैमिली जल्द ही शादी की तारीख तय करने वाली हैं।
– हालांकि, इशांत के करीबियों का कहना है कि शादी इस साल के आखिर में होगी।
आईपीएल में अच्छी रही थी इशांत की परफॉर्मेन्स
– इशांत फिलहाल भारतीय टीम का हिस्‍सा नहीं हैं।
– हालांकि, IPL 2016 में पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अच्छी परफॉर्न्मेंस दी थी।