पेरिस से काहिरा जा रही इजिप्ट एयर फ्लाइट रडार से गायब, 69 लोग हैं सवार
नई दिल्ली. पेरिस-काहिरा की इजिप्ट एयर फ्लाइट MS804 राडार से गायब हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इस प्लेन में 59 पैजेंसजर के साथ 10 क्रू मेंबर सवार हैं। इजिप्ट एयर की ओर से इस खबर को कन्फर्म किया गया है कि उनका प्लेन रडार से लापता हो गया है। कैसे गायब हुआ प्लेन…
– इजिप्ट एयर की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्लेन में 59 पैंसेंजर सवार हैं।
– फ्लाइट MS804 बोइंग 737-800 गुरुवार सुबह 5.09 बजे चार्ल्स द गॉल से उड़ान भरी।
– कुछ वक्त के बाद ही यह रडार से गायब हो गया।
– कंट्रोल रूम से भी कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है।
क्या है खतरा?
– EGYPTAIR का कहना है कि जिस वक्त फ्लाइट रडार से गायब हुई उस दौरान 37.000ft पर उड़ रही थी।
– उस दौरान 10 माइल्स अंदर तक प्लेन इजिप्ट के एयरस्पेस में था।
– बता दें कि इजिप्ट से सटे इलाके आईएसआईएस के गढ़ रहे हैं।
– पिछले साल एक प्लेन आतंकी हमले का शिकार हुआ था।
प्लेन में कितने लोग
– 56 पैसेंजर्स (तीन बच्चे शामिल)
– 3 सिक्युरिटी मेंबर
– 2 कॉकपिट क्रू
– 5 केबिन क्रू
– 3 सिक्युरिटी मेंबर
– 2 कॉकपिट क्रू
– 5 केबिन क्रू
मार्च में हाईजैक हुआ था इजिप्ट एयर का प्लेन
– इससे पहले मार्च में अलेक्जेंड्रिया से काहिरा आ रहे इजिप्ट एयर का एक प्लेन हाईजैक हो गया था।
– एक प्रोफेसर ने हाईजैक किया था किया था। करीब छह घंटे होस्टेज ड्रामा चला। इसके बाद उसे साइप्रस के लारनाका एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया था।
– एक्स वाइफ से मिलने और उसे लेटर देने की सनक में उसने प्लेन हाईजैक कर लिया था।