मनोरंजन

एयर होस्टेस से बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस, कभी मॉडलिंग के लिएआई थीं मुंबई

जयपुर. शनिवार को पिंकसिटी में हुआ फेशन वीक बॉलीवुड की हस्तियों के नाम रहा। इनमें से एक थीं मंदना करीमी। बता दें की मंदना इरानी मूल की हैं, और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहीं हैं। पिता इंडियन और मां ईरानी…
– करीमी का जन्म तहरान के एक मुस्लिम परिवार में हुआ है।
– उनके पिता रेजा करीमी एक भारतीय हैं, वहीं मां सबा करीमी ईरानी मूल की हैं।
– मंदना का बचपन तहरान में ही बीता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी फैमली काफी कंजरवेटिव थी।
– इसलिए उन्होंने अपना ज्यादातर बचपन घर में ही बिताया।
– इसी के साथ उन्होंने आर्ट्स में डिग्री भी ली है। वे अक्सर अपने परिवार के साथ इंडिया आती रहती थीं।
– सन् 2010 में वे तीन महीने के लिए मॉडलिंग असाइंमेंट पर इंडिया आईं और यहीं की होकर रह गईं।
जयपुर से भी लगाव
– मंदना फेशन वीक के लिए पहली बार जयपुर नहीं आईं हैं।
– इससे पहले भी जयपुर ज्वैलरी शो और कई एग्जीबीशन का हिस्सा बन चुकी हैं।
– वे हर विजिट के दौरान सोशल मीडिया पर जयपुर की मेमोरीज शेयर करती हैं।
– इस बार भी उन्होंने जयपुर पहुंचने से लेकर शो तक की फोटोज शेयर कीं।
एयर होस्टेस के रूप में शुरू किया करियर
– मंदना ने अपने करियर की शुरुआत एक एयरहोस्टेस के रूप में की।
– जिसके साथ वे छोटे-मोटे मॉडलिंग असाइंमेंट भी करती रहीं।
– इस दौरान उन्हें भारत से भी कई मॉडलिंग ऑफर मिले लेकिन वे यहां नहीं आईं।
– सन् 2010 में वे पहली बार तीन महीने के मॉडलिंग असाइंमेंट पर इंडिया आईं थीं। – इसके बाद वे अक्सर काम के सिलसिले में भारत आती रहती थीं। इसी दौरान उन्हें मुंबई पसंद आ गया। सन् 2013 में वे मुंबई चली आई।
मंदना ने बॉलीवुड में ली एंट्री
– मंदना ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत रॉय फिल्म से की।
– इसके बाद वे ‘भाग जॉनी भाग’, ‘मैं और चाल्स’ और एकता कपूर की फिल्म क्या कूल है हम में नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button