रिटायरमेंट के बाद नया घर खरीदने के लिए ओबामा ने की बचत

 

वाशिगंटन।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी रिटारमेंट से पहले बचत करना शुरू कर दिया था। जी हां यह सच है। ओबामा परिवार के टैक्स रिटर्न 2015 तो कम से कम यही बताता है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को उनके रिटर्न को जारी किया।

बराक और मिशेल ओबामा ने अपने निवेश में करीब एक मिलियन डॉलर यानी साढ़े छह करोड़ रुपए निकाले हैं। माना जा रहा है कि इस रकम से वे रिटायरमेंट के बाद अपने लिए वाशिंगटन के आसपास मकान खरीदेंगे।

ओबामा ने इस बारे में कुछ दिनों पहले संकेत भी दिया था। उन्होंने कहा था कि छोटी बेटी साशा के हाईस्कूल पास करने तक वे वाशिंगटन इलाके में ही रहेंगे। ओबामा जनवरी 2017 में व्हाइट हाउस छोड़ेंगे।

टैक्स रिटर्न के अनुसार ओबामा परिवार ने 2015 में 436,065 डालर (करीब 2.8 करोड़ रुपए) कमाए। इसमें 81,472 डालर (53 लाख रुपए) टैक्स दिया। परिवार ने 9,94941 डालर (करीब 6.5 करोड़ रु) के ट्रेजरी नोट बेचे। व्हाइट हाउस ने इसकी वजह नहीं बताई।

ओबामा को अलगे वर्ष नए मकान के अलावा बड़ी बेटी मालिया के कॉलेज का खर्च उठाना होगा। माना जा रहा है कि स्टेनफोर्ड और हावर्ड के बारे में सोच रही हैं। इस पर करीब 43 लाख रुपए का खर्च आएगा।

ओबामा परिवार ने पिछले साल 40 हजार डालर कम कमाए। ऐसा राष्ट्रपति की दो आत्मकथाओं ‘ड्रीम्स आफ माइ फादर’ और ‘द ऑडेसिटी ऑफ होप’ से मिलने वाली रायल्टी में आई जबरदस्त गिरावट के चलते हुआ।

परिवार ने अपनी आय का करीब 15 प्रतिशत चैरिटी में दिया। यह रकम लगभग 43 लाख रुपए की थी। लगभग छह लाख रुपए फिशर हाउस नाम की संस्था को दिया। जो सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए काम करती है।