WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
दलित बच्चे से कुकर्म, दरोगा लाइन हाजिर – Dixit Times
ताजा खबर

दलित बच्चे से कुकर्म, दरोगा लाइन हाजिर

आगरा। थाना मलपुरा के अंतर्गत एक 11 वर्षीय दलित लड़के के साथ हुए कुकर्म में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज न करने पर एक सब इंस्पेक्टर को पुलिस लाइन भेज दिया है।
क्या है मामला
थाना मलपुरा अंतर्गत धनौली में पांच लड़कों के एक गुट ने कथित तौर पर एक दलित के 11 वर्षीय पुत्र के साथ कई दिनों तक कुकर्म किया। जब पीड़ित के पिता ने शिकायत की तो पुलिस ने प्राथमिकी तक दर्ज करना उचित नहीं समझा। लड़के के पिता ने दावा किया था कि पुलिस ने पांच आरोपियों को बस थप्पड़ मारा था। ग्राम पंचायत द्वारा भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गयी। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुँचने पर रविवार को पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 377 , 504 , 506 और पोक्सो अधिनियम 3 और 4 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्या कहना है पुलिस का
नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूँकि अभी लड़कों की उम्र का ठीक से पता नहीं लग पाया है, इसलिए आरोपियों का नाम सार्वजानिक नहीं कर सकते। लापरवाही बरतने वाले सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पीड़ित है सहमा हुआ
पीड़ित लड़के की माँ ने बताया कि बच्चे की ‘हालत गंभीर बनी हुई है और वो गहरे सदमे में है”। पीड़ित को डर है कि कहीं आरोपी उस पर दोबारा हमला न कर दे।

– See more at: http://www.patrika.com/news/agra/dalit-raped-sub-inspector-removed-1265780/#sthash.nqt3OueJ.dpuf

Related Articles

Back to top button