ताजा खबर

जम्मू में खाई में गिरी बस, छह मरे, 59 घायल

जम्मू।

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के डोडा-धारा तिलक मार्ग पर रविवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई तथा 59 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार बस धारा से डोडा जा रही थी तभी करीब चार बजकर 30 मिनट पर यह हादसा हुआ। चालक ने एक मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई तथा 59 अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक बस संख्या (जेके02जे-5723) रविवार की शाम को डोडा से जेहांड की ओर जा रही थी। बस जब करीब 18 किलोमीटर आगे बीड़वन पहुंची तो वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और वहां चीख-पुकार मच गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button