WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
पश्चिम बंगाल और असम में मतदान जारी, छिटपुट हिंसा की खबर – Dixit Times
ताजा खबर

पश्चिम बंगाल और असम में मतदान जारी, छिटपुट हिंसा की खबर

कोलकाता।

पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच 31 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। वहीं असम में दूसरे और अंतिम चरण के लिए 61 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के बर्धमान के जमुरिया में झड़प की खबर है। यहां सीपीएम और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान चार कार्यकर्ताओं को चोट आई है। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके साथ ही जमुरिया में एक बैग में रखे बम बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि ये बम चुनावों में गड़बड़ी फैलाने के लिए थे। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के ही बांकुरा से भी एक अप्रिय खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर मतदान के दौरान देसी बम से धमाका हुआ है।

उधर, असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। प्रशासन की ओर से चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button