WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
अकल्पनीय और भयावह है पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुआ हादसा: PM मोदी – Dixit Times
ताजा खबर

अकल्पनीय और भयावह है पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुआ हादसा: PM मोदी

कोल्लम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में कोल्लम के पुत्तिंगल देवी मंदिर परिसर में हुए भयंकर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बड़ा ही दुखदायक है और कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि मौत इस प्रकार से आ सकती है।

उन्होंने कहा, ‘इतनी बड़ी तादाद में गंभीर रूप से घायल लोग, मैंने आज जहां यह हादसा हुआ, उस स्थान को देखा, उस मंदिर में गया, कोल्लम के अस्पताल में गया, केरल के मुख्यमंत्री जी से बात हुई है, जिन परिवारों ने अपने स्वजन खोये हैं उनके प्रति मेरी संवेदना है।

हादसे में जो घायल हुए हैं, वे स्वस्थ हों, ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।’ मोदी ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री उम्मन चांडी को कहा है कि जो हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए हैं, उनको अगर मुम्बई दिल्ली कहीं भी ले जाना हो तो केंद्र सरकार उसकी व्यवस्था करेगी।

केंद्र सरकार पूरी तरह इस संकट की घड़ी में केरल के साथ है, दुखी परिवारों के साथ है। हादसा इतना भयंकर है, जिसको शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है। घटनास्थल से दो सौ मीटर तक के लोग झुलसे हैं। अभी मुझे डाक्टर बता रहे थे कि कुछ विस्फोट तो ऐसे थे कि धड़ और सर अलग हो गए। कितना भयंकर हादसा होगा इसका मैं अंदाजा लगा सकता हूं।’

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया है कि घटना में 106 लोगों की मौत हो गई जबकि 383 अन्य घायल हो गए। केरल सरकार ने हादसे की अपराध शाखा से जांच के साथ ही इसकी उच्च न्यायालय के एक अवकाशप्राप्त न्यायाधीश से न्यायिक जांच का भी आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने यह घोषणा हादसे को लेकर कैबिनेट की एक आपात बैठक के बाद की। यह हादसा तड़के साढ़े तीन बजे मंदिर परिसर में आतिशबाजी के दौरान हुआ। यह मंदिर केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम से करीब 70 किलोमीटर दूर है।

आतिशाबाजी के लिए राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने कोई इजाजत नहीं दी थी जो सालाना उत्सव के तहत मध्यरात्रि शुरू हुई थी। इसे देखने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए थे।

Related Articles

Back to top button