WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
केरल अग्निकांडः शरीफ ने मोदी को फोन कर दुख जताया – Dixit Times
अंतरराष्ट्रीय

केरल अग्निकांडः शरीफ ने मोदी को फोन कर दुख जताया

केरल अग्निकांड पर शोक प्रकट करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर केरल में मंदिर में आग लगने के हादसे पर दुख प्रकट किया। इसके लिए मोदी ने आभार जताया।
साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में रविवार को भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान को लेकर शरीफ से अपनी संवदेना जाहिर की। इससे पहले दिन में पाकिस्तान ने केरल में हुए हादसे पर शोक प्रकट किया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों और सरकार ने बेशकीमती जान जाने पर गहरा शोक प्रकट किया है। ‘‘हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

 

Related Articles

Back to top button