WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
लोक अदालत में निपटाए गए 1370 मामले – Dixit Times
ताजा खबर

लोक अदालत में निपटाए गए 1370 मामले

झांसी। जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के 1370 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। इसमें 5 मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम वाद निस्तारित कर करीब 15 लाख रुपये प्रतिकर के रूप में पीड़ित पक्ष को दिलाए गए। इसके अलावा 3 आर्बीटेशन इजराय वाद निस्तारित कर पक्षकार को करीब छह लाख रुपये दिलाये गये।

इन वादों का भी किया गया निस्तारण

इसके अलावा इस लोकअदालत में 13 भरण पोषण वाद, 11 अन्य वैवाहिक वाद, 20 सिविल वाद, 11 भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम वाद, 23 राजस्व वाद 05 मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम प्रकीर्णवाद निस्तारित किये गये। इसके साथ ही 1272 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर करीब डेढ़ लाख रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किये गये। इसके अतिरिक्त किशोर अपचारियों से संबंधित 7 प्रकरण बाल संवाद के माध्यम से निस्तारित किये गये।

इन्होंने किया वादों का निस्तारण

इस लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश रमेश तिवारी, अपर जिला जज कुलदीप कुमार, विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट डा.एके विश्वेश, स्पेशल जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र विनोद कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम सतीश कुमार, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय चन्द्र भानु सिंह, अपर जिला जज महेन्द्र सिंह, अपर जिला जज दिग्विजय नाथ, अपर जिला जज विनोद कुमार बरनवाल, अपर जिला जज पुष्कर उपाध्याय, अपर जिला जज केशव गोयल आदि ने वादों का निस्तारण किया।

इसके अलावा लघुवाद न्यायाधीश आलोक न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल सिंह प्रथम, सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार खरवार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे प्रशान्त कुमार, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक मनोज पांडेय समेत अनेक न्यायाधीशों द्वारा वाद निस्तारित किए गए।

 

Related Articles

Back to top button