मनोरंजन

अक्षय की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार:साल 2025 का मामला, एक्टर ने खुद घटना के बारे में बताया था

 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के यशस्वी यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वे मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस पर एक स्पेशल सेशन में बोल रहे थे। हालांकि, गिरफ्तारी कब हुई उन्होंने यह नहीं बताया।
यादव ने बताया कि अक्षय की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई की गई। कार्यक्रम में अक्षय कुमार का अक्टूबर 2025 का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें उन्होंने इस घटना का जिक्र किया था।
अक्षय ने बताया था कि आॅनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी। 3 अक्टूबर 2025 को मुंबई पुलिस के ह्यसाइबर अवेयरनेस मंथ 2025ह्ण के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
मैं आप सभी को एक छोटी-सी घटना बताना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ ऐसे वीडियो गेम्स होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ आॅनलाइन खेल सकते हैं। उस समय वह एक अनजान व्यक्ति के साथ खेल रही थी। जब आप गेम खेलते हैं, तो वहां से कभी-कभी मैसेज आने लगते हैं। एक मैसेज आया तुम लड़का हो या लड़की? मेरी बेटी ने जवाब दिया लड़की। उसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? उसने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर अपनी मां ट्विंकल को बताया। यहीं से चीजें शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है।
अक्षय कुमार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा था कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ होना चाहिए, जिसमें उन्हें इस बारे में समझाया जाए।
अक्षय कुमार की बेटी करीब 13 साल की हैं। एक्टर अक्सर मीडिया की नजरों से अपनी बेटी को सुरक्षित रखते हैं। हालांकि, वे कभी-कभार सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं, लेकिन ज्यादातर तस्वीरों में बेटी का चेहरा छुपा होता है।

Related Articles

Back to top button