मथुरा

यमुना में स्टीमर डूबा, 10 पर्यटकों की मौत:वृंदावन में हादसा, रेस्क्यू के लिए आर्मी पहुंची

मथुरा । मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना आ गई है।
स्थानीय 50 गोताखोर भी सर्च आॅपरेशन में जुटे हैं। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका फ्री इलाज होगा। गाजियाबाद से ठऊफऋ की टीम भी वृंदावन आ गई है।
पर्यटक 2 स्टीमर में सवार थे। एक पलट गया, जिस पर 25 से 27 लोग सवार थे। 10 लोगों की मौत हुई है। 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अभी लापता होने की सूचना है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च कर रही हैं।
पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी पंजाब में लुधियाना, हिसार, और मुक्तेश्वर से हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल (पांटून पुल) से टकराकर पलट गया।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। आॅक्सीजन, दवाओं का इंतजाम किया गया है।
मंत्री लक्ष्मी नारायण ने घायलों से बात की है। उन्होंने हादसे की जानकारी ली और डॉक्टरों से सभी का समुचित इलाज करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button