मथुरा

स्थापना दिवस पर भाजपा 7 दिन अलग-अलग कार्यक्रम करेगी:कार्यकर्ता घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर 7 दिन अलग अलग कार्यक्रम पार्टी आयोजित करेगी। इस दौरान बस्ती से लेकर जिला तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 7 दिन तक मनाए जाने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व ने आयोजित बैठक में कार्य योजना तैयार की गई।
मथुरा में भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस के लिए कार्य योजना की बैठक संपन्न हुई। इसमें 7 से 12 अप्रैल तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, मिष्ठान वितरण और विकास यात्रा का उद्बोधन होगा। कार्यकर्ता अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे और ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर आगामी कार्य योजना की बैठक आयोजित की गई। इसमें 7 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को जिला व मंडल कार्यालयों को फूल, रंगोली व लाइटिंग से सजाया जाएगा।
6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर उद्बोधन होगा। कार्यकर्ता अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे। उन्होंने बताया कि 6 व 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों तथा गणमान्य लोगों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 8 या 9 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा।
बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक ग्राम बस्ती स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता कार्यक्रम, जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों के 25 से 30 प्रमुख लोगों का सम्मान किया जाएगा। चलो गांव की ओर कार्यक्रम भी संपन्न होंगे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 50 गांव में कार्यक्रम होंगे। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुवेर्दी ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों के लिए विधानसभा वार संयोजक बनाए गए हैं। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक भाजपा का ध्वज लगाकर सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमन ठाकुर ने किया।
कार्य योजना की मीटिंग में जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, जिला मंत्री ओम प्रकाश सैनी,सुरेश तरकर, स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक कमल किशोर वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा,श्याम चतुवेर्दी,भानु प्रताप सिंह, अनिल चौधरी, महावन मंडल अध्यक्ष भूरे सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button