अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका संबंधों को कितनी अहमियत देते हैं ट्रंप? राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राजदूत गोर का खुलासा

वॉशिंगटन । भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत और अमेरिका के बीच के रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस आए हैं। उनकी पहली मुलाकात व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई। गोर ने बताया कि राष्ट्रपति दोनों देशों के संबंधों को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ ओवल आॅफिस की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
सर्जियो गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला है। इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनेल आॅफिस के निदेशक के रूप में काम किया है। राजदूत होने के साथ-साथ गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button