बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु से की मारपीट:मंदिर बंद होने के बाद दर्शन करने आए थे

मथुरा । बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं बनाने के नाम पर निजी सुरक्षा कर्मियों की गुंडई का मामला सामने आया है। यहां निजी सुरक्षा कर्मियों ने एक श्रद्धालु के साथ जमकर मारपीट की।
इस घटना का वीडियो बना रहे दुकानदार को भी नहीं बख्शा। निजी सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि दुकानदार उनके बैरक में घुस आए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर रही है।
रविवार की देर शाम करीब 9 बजकर 40 मिनट पर मंदिर बंद होने के बाद कुछ श्रद्धालु गेट नंबर 1 पर प्रणाम करने पहुंचे। यहां तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों ने उनसे वहां से हटने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में 10 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी वहां पहुंच गए और श्रद्धालु के साथ जमकर मारपीट करने लगे।
गेट नंबर 1 पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से राजस्थान सिक्यूरिटी के यह सुरक्षा कर्मी श्रद्धालु पर थप्पड़ और घूंसे बरसा रहे हैं। इस दौरान वहां भीड़ जैसी स्थिति भी नहीं दिख रही। सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के दौरान एक महिला श्रद्धालु रोकती हुई भी नजर आ रही है।
बांके बिहारी मंदिर के मुख्य गेट पर हुई इस मारपीट का वहां मौजूद दुकानदार योगेश वीडियो बनाने लगा तो आरोप है कि गार्डों ने उसे भी नहीं बख्शा। निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई दुकानदार से मारपीट की जानकारी जब आसपास के अन्य दुकानदारों को हुई तो वह एकत्रित हो गए। जिसके बाद कहासुनी हो गई।
दुकानदार के साथ की गई मारपीट की घटना के बाद आसपास के अन्य दुकानदार दीपक,जितेंद्र,रामू,रमण,जयंत उस धर्मशाला में पहुंचे जहां गार्ड रह रहे हैं। धर्मशाला में आरोप है कि बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा भी पहुंच गए जहां दरोगा ने गार्डों के साथ दुकानदारों को धर्मशाला में बंद कर दिया और उनके साथ वहां भी मारपीट की गई।
निजी सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि दुकानदार उनके बैरक में घुस आए और गाली गलौज करने लगे।
निजी सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि दुकानदार उनके बैरक में घुस आए और गाली गलौज करने लगे।
बैरक में घुस आए थे दुकानदार
राजस्थान सिक्यूरिटी कंपनी के बांके बिहारी मंदिर पर इंचार्ज अटल यादव ने बताया 20 से ज्यादा दुकानदार जहां वह रहते हैं उस बैरक पर आ गए। इससे पहले मंदिर की शयन आरती के बाद गार्ड बाहर आ गए थे माइक पर एलाउंस किया जा रहा था कि किसी को ढोक (प्रणाम) मत करने देना जब तक मंदिर के अंदर मौजूद पब्लिक बाहर न आ जाए।
उसमें से कुछ श्रद्धालु ढोक लेने जा रहे थे। जबकि एग्जिट गेट से किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता है। अटल यादव ने बताया मारपीट की बजह पब्लिक का उग्र होना है। स्थानीय लोग बैरक में गए जहां गाली गलौज की गई।




