स्वास्थ्य

रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? यहां जानें इससे क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं

गेहूं का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में आटे के रूप में किया जाता है.। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे अंकुरित करके भी खाया जा सकता है। गेहूं को अंकुरित करने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे अंकुरित करके खाने की सलाह देते हैं। ये स्वास्थ के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं। अंकुरित गेहूं का सेवन करने से विटामिन, मिनरल्?स, फाइबर, फोलेट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इसे खाने से किडनी, ग्रंथियां, तंत्रिका तंत्र की मजबूती और रक्?त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। ऐसे में यहां जानते हैं कि रोजाना अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है।
1. पाचन तंत्र के लिए
अंकुरित गेहूं में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह न केवल कब्ज की समस्या को दूर करता है, बल्कि आंतों की सफाई कर मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। अगर आपको पेट फूलने या अपच की शिकायत रहती है, तो यह काफी मददगार है।
2. एनर्जी का पावरहाउस
इसमें कॉम्प्लेक्स काबोर्हाइड्रेट्स और प्रोटीन होता है। सुबह इसे खाने से शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है, जिससे आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।
3. विटामिन और खनिजों का भंडार
अंकुरित होने की प्रक्रिया गेहूं में पोषक तत्वों को बदल देती है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा और बालों की चमक बढ़ाता है। जबकि विटामिन इ-कॉम्प्लेक्स नसों की कमजोरी दूर करता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधारता है।
4. हड्डियों और दांतों की मजबूती
इसमें कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं। बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द से बचने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

Related Articles

Back to top button