श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में सुनवाई टली: हाईकोर्ट अब 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा

मथुरा । श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में शनिवार को होने वाली सुनवाई टल गई। हाईकोर्ट में दाखिल संशोधन पत्रों पर सुनवाई होनी थी। लेकिन जवाब दाखिल न करने की बजह से सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट अब इस मामले में 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा। वहीं आगरा में दबी प्रतिमाओं के मामले पर भी सुनवाई नहीं हुई।
श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में दाखिल वादों पर शनिवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जवाब दाखिल करने का समय 28 मार्च दिया था। लेकिन समय पर जवाब दाखिल न होने पर कोर्ट ने अब अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल दे दी है।
श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को अगर संशोधन पत्रों पर जवाब दाखिल कर दिया जाता तो संभावना थी कि कोई अहम निर्णय कोर्ट दे सकती थी। लेकिन समय से जवाब दाखिल न करने के कारण आज फिर सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने अगली डेट 10 अप्रैल दी है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 13 अप्रैल की डेट लगी है जिससे संभावना है कि हाईकोर्ट में एक बार फिर सुनवाई टलेगी।




