खेल

तेज रफ्तार कार क्रैश के बाद टाइगर वुड्स गिरफ्तार: क्या यूरिन जांच से इनकार पड़ा भारी? कुछ ही घंटे बाद हुए रिहा

फ्लोरिडा । दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। फ्लोरिडा में हुए एक कार हादसे के बाद उन्हें नशे में ड्राइविंग (ऊवक) के शक में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि शुरूआती जांच में शराब का कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन यूरिन टेस्ट से इनकार ने इस मामले को गंभीर बना दिया। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद जमानत पर उन्हें रिहा भी कर दिया गया।
यह घटना शुक्रवार दोपहर फ्लोरिडा के जुपिटर आइलैंड के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, वुड्स अपनी लैंड रोवर से एक दो-लेन सड़क पर तेज रफ्तार में एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ट्रक के ट्रेलर से टकरा गई और पलटकर साइड में गिर गई। राहत की बात यह रही कि वुड्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे खुद गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहे।
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने वुड्स का ब्रेथलाइजर टेस्ट किया, जिसमें शराब की मात्रा शून्य पाई गई। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनमें नशे जैसे लक्षण दिखे। जांचकतार्ओं को शक है कि उन्होंने किसी दवा या ड्रग्स का सेवन किया हो सकता है। हालांकि, वुड्स ने आगे की जांच के लिए यूरिन टेस्ट देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक, किसी भी संदिग्ध ड्राइवर का टेस्ट से इनकार करना अपने आप में अपराध है। वुड्स पर तीन आरोप लगाए गए हैं। इनमें नशे में ड्राइविंग (ऊवक), प्रॉपर्टी डैमेज और कानूनी टेस्ट से इनकार शामिल हैं। नियमों के तहत उन्हें कम से कम आठ घंटे जेल में रहना था, इसके बाद ही जमानत मिलती। ऐसे में अब आठ घंटे बिताने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब वुड्स इस तरह के मामले में फंसे हों। 2017 में भी उन्हें दवाओं के असर में ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्होंने दर्द निवारक दवाओं का गलत मिश्रण ले लिया था। इसके अलावा 2021 में भी उनका एक गंभीर कार हादसा हुआ था, जिसमें उनके पैरों में गंभीर चोटें आई थीं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे उनके लिए बहुत बुरा लग रहा हैङ्घ वो मेरे करीबी दोस्त हैं और शानदार इंसान हैं, लेकिन इस समय मुश्किल में हैं।’ ट्रंप ने गोल्फ जगत को लेकर एक बड़ा अपडेट भी दिया है। उन्होंने दावा किया कि टाइगर वुड्स अगले महीने होने वाले मास्टर्स टूनार्मेंट में नहीं खेलेंगे। फॉक्स न्यूज को फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘टाइगर अब मास्टर्स में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वह वहां मौजूद रहेंगे, लेकिन टूनार्मेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।’ 50 वर्षीय वुड्स ने नौ से 12 अप्रैल के बीच आॅगस्टा नेशनल में होने वाले टूनार्मेंट को लेकर अभी तक अपनी योजनाओं पर चुप्पी साध रखी है। उनकी लगातार फिटनेस समस्याओं को देखते हुए उनकी भागीदारी पर सस्पेंस बना हुआ है। पांच बार के मास्टर्स चैंपियन टाइगर वुड्स जुलाई 2024 के बाद से किसी भी आधिकारिक टूनार्मेंट में नहीं खेले हैं।

Related Articles

Back to top button