आगरा
आगरा-जयपुर हाईवे पर केंटर में घुसी एक्टिवा:3 युवक गंभीर घायल, किरावली से महुअर जा रहे थे

किरावली। किरावली में बुधवार रात आगरा-जयपुर हाईवे पर कस्बे के पास एक इलेक्ट्रिक एक्टिवा सड़क किनारे खड़े केंटर से टकरा गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है। तीनों युवक एक ही एक्टिवा पर सवार होकर किरावली से महुअर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े केंटर के पिछले हिस्से में जा घुसी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।




