मथुरा

मथुरा में भगवा वेशधारी इंजीनियर पति की पिटाई का श्कऊएड:पत्नी ने कार के शीशे तोड़े, सड़क पर गिराकर पीटा

मथुरा। मथुरा में भगवा वेशधारी इंजीनियर पति को पत्नी ने सड़क पर गिराकर पीटा। पति कार से जा रहा था, पत्नी ने पहले ईंट मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा। पति गुस्से से बाहर निकला, तो उसके बाल पकड़कर खींचे।
पत्नी बाल पकड़कर उसे पीटने लगी। महिला का भाई अपने 2 साथियों के साथ आया। वह झाड़ू से इंजीनियर को लगातार मारने लगा, जबकि उसके साथी थप्पड़ और घूंसे मारने लगे। चारों ने मिलकर इंजीनियर को गिरा-गिराकर पीटा।
घटना शनिवार दोपहर की राया कस्बे की मांट रोड रेलवे क्रॉसिंग की है। उस समय रेलवे फाटक बंद था और इंजीनियर कार में फाटक खुलने का इंतजार कर रहा था। मारपीट होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों में थाने ले गई।
महिला का आरोप है कि उसके पति ने परिवार को गुमराह कर दूसरी शादी कर ली है। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने पति की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला राया कस्बे मांट रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास का है।
नगला आलिया के रहने वाले रवि पुत्र सीताराम की शादी 19 फरवरी 2007 को गोठा बल्देव गांव की रचनेश शर्मा से हुई थी। उनके 2 बच्चे शिवम (18) और राधे उर्फ शिवांगी (17) है। महिला का आरोप है कि उसका पति रवि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने परिवार को गुमराह कर पंजाब में किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है।
महिला का यह भी कहना है कि रवि हैदराबाद में एक फ्लैट में रहता है और गांव का पैतृक मकान भी बेच चुका है। जब उसे पता चला कि उसका पति शनिवार को गांव आने वाला है, तो उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
शनिवार को मांट रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद था और गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान रचनेश ने अपने पति रवि को एक कार में बैठा देखा। वह तुरंत कार के पास पहुंची और ईट उठाकर शीशे पर मार दी। ईट कार में बैठे रवि को लगा। इसके बाद महिला ने सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।
रवि की मां सर्वेश ने बताया- बहू रचनेश शर्मा मथुरा शहर के सदर के मकान में रहती है, जो उसके ससुर सीताराम के नाम है। 3 साल पहले हम लोगों को मारपीट कर बाहर निकाल दिया है। घर और खेत के अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है। मकान के बाहर एक परचून की दुकान थी, उसे भी ले लिया है।
बेटा पंजाब चला गया, तो बच्चे शिवम (18) और राधे उर्फ शिवांगी को पढ़ाया भी। अब घर से बाहर निकाल दिया, तो गांव नगला अलिया में एक कमरा बनाकर रह रहे हैं। बहू कई बार मारपीट कर चुकी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button