WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
औषधीय गुणों से भरपूर कीवी का जूस, रोज पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं? – Dixit Times
स्वास्थ्य

औषधीय गुणों से भरपूर कीवी का जूस, रोज पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

कीवी का जूस सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, एंटीआॅक्सीडेंट और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। यही वजह है कि कीवी का जूस भी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आइए हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर कीवी का जूस पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद- क्या आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो कीवी के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। कीवी के जूस में मौजूद फाइबर आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है यानी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। डेंगू बुखार के दौरान भी कीवी या कीवी का जूस पीने की सलाह दी जाती है।
कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर- अगर आप कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो कीवी का जूस पी सकते हैं। कीवी का जूस दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में और दिल से जुड़ी गंभीर-जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी कीवी के जूस को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
आंखों के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीवी का जूस आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कीवी का जूस बनाने के लिए कीवी को धोकर छील लीजिए और फिर काटकर मिक्सर में डाल दीजिए। मिक्सर में चीनी, काला नमक और पानी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर दीजिए। आखिर में आप कीवी के जूस में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं।

Related Articles

Back to top button