पीएम मोदी की रैली से पहले टीएमसी-भाजपा कार्यकतार्ओं में झड़प, पत्थरबाजी भी हुई; कई चोटिल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट तेज है। इसी बीच पीएम मोदी के कोलकाता दौरे से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकतार्ओं के बीच शहर गिरीश पार्क इलाके में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। घटना में कई लोगों के चोटिल होने की खबर भी सामने आ रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा ने इस पत्थर बाजी को लेकर भाजपा के कार्यकतार्ओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकतार्ओं ने उन्हें ईंट मारी और उनके घर के बाहर पत्थरबाजी की। पांजा ने कहा कि 50 से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
अपने बयान में शशि पांजा ने आगे कहा कि भाजपा के लोग गुंडे नहीं, हत्यारे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकतार्ओं ने बॉयकॉट का बैनर फाड़ा और टीएमसी समर्थकों पर हमला किया। इस घटन में पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। पांजा ने कहा कि कोलकाता में आज की तरह की कानूनहीनता पहले कभी नहीं देखी गई।
टीएमसी के कार्यकतार्ओं ने न्यूज एजेंसी ने एएनआई को बताया कि भाजपा के कार्यकतार्ओं ने पत्थर, बल्ला और रॉड से उन पर हमला किया। कार्यकतार्ओं ने कहा कि हम राज्य मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा के कार्यालय में काम करते हैं। उन्होंने हमारे कार्यालय में घुसकर हमला किया। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकतार्ओं पर सीधे हमला करने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।




