WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर मसाला, इसे खाने से कई बीमारी ठीक होती है? – Dixit Times
स्वास्थ्य

कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर मसाला, इसे खाने से कई बीमारी ठीक होती है?

कलौंजी जिसे अक्सर ‘ब्लैक क्यूमिन’ या ‘मंगरेल’ भी कहा जाता है, भारतीय रसोई का एक छोटा सा लेकिन औषधीय गुणों से भरपूर मसाला। आयुर्वेद में इसे बीमारियों से लड़ने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसका सेवन लोग ज्यादातर आटे में मिलाकर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेवन से कौन कौन सी बीमारी ठीक होती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कलौंजी कौन कौन सी बीमारी में फायदेमंद है।
1. मधुमेह
कलौंजी के बीज ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह शरीर में इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को राहत मिलती है।
2. वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म में सहायक
कलौंजी में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी और शहद के साथ कलौंजी का सेवन करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
3. हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल
यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
4. याददाश्त और मस्तिष्क स्वास्थ्य
कलौंजी का सेवन दिमाग को तेज करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शहद के साथ कलौंजी खाने से अल्जाइमर जैसी समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
5. अस्थमा और सांस की तकलीफ
कलौंजी में मौजूद ‘थाइमोक्विनोन’ नामक तत्व श्वसन नली की सूजन को कम करता है, जिससे अस्थमा और पुरानी खांसी में आराम मिलता है।

Related Articles

Back to top button