आगरा

व्यापारी के बेटे ने आॅनलाइन गेमिंग में 4.25 लाख गंवाए:आगरा में बैंक जाने पर अकाउंट खाली मिला, साइबर थाने में शिकायत की दर्ज

आगरा में परचून व्यापारी के बेटे ने आॅनलाइन गेम खेलने में 4.25 लाख रुपये गंवा दिए। जानकारी होने पर पिता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बेटे ने आॅनलाइन गेम के दौरान कई नए विकल्प लेने के लिए आॅटो मोड चालू कर दिया था, जिससे खाते से रुपए कट गए।
व्यापारी के अनुसार, उनका बेटा पिछले तीन वर्षों से मोबाइल पर ह्यफ्री फायरह्ण गेम खेल रहा था। फरवरी के पहले सप्ताह में उन्हें खाते से बड़ी रकम कटने का संदेह हुआ। जब वे बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से 4.25 लाख रुपये आॅनलाइन गेमिंग कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।
साइबर ठगी की आशंका पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोर ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच गेम खेलते समय विभिन्न इन-ऐप विकल्प खरीदने के लिए आॅटो मोड चालू कर दिया था, जिससे खाते से लगातार पैसे कटते रहे। पूरा मामला बरहन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, व्यापारी का बेटा जो गेम खेल रहा था, उसमें कई तरह के विकल्प आते हैं। इसमें एक विकल्प से सामान्य रूप से गेम खेला जा सकता है जबकि अच्छे हथियार और अन्य उपकरण के लिए रकम चुकानी होती है। अगर आॅटो मोड पर खाते को अटैच करके गेम से लिंक कर दिया जाए तो विकल्प चुनने पर खुद-ब-खुद रकम कट जाती है।
व्यापारी का बेटा भी लिंक पर क्लिक कर रहा था। विकल्प चुनने के बाद मैसेज को डिलीट कर देता था। इस कारण व्यापारी को भनक नहीं लग सकी। जिन खातों में रकम गई है, उनकी डिटेल निकलवाई जा रही है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, कम उम्र के बच्चों को मोबाइल प्रयोग करने के लिए नहीं दें। अगर वह आॅनलाइन गेम खेल रहे हैं तो उनकी गतिविधि पर नजर रखें। उन्हें ऐसा मोबाइल नहीं देना चाहिए जिसमें आॅनलाइन रकम का आदान-प्रदान करने वाले एप्लीकेशन संचालित हो रहे हों। टास्क और चैलेंज्ड आधारित गेम से विशेष रूप से सावधान रहें।

Related Articles

Back to top button