व्यापार

एचएएल का मुनाफा 29.6 फीसदी बढ़कर 1866 करोड़ रुपये, आय में 10% से अधिक का उछाल

नई दिल्ली । सरकारी रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार, इस तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 29.6 प्रतिशत बढ़कर 1,866.66 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,439.79 करोड़ रुपये था।
राजस्व मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छी बढ़त हासिल की है। संचालन से आय 10.65 प्रतिशत बढ़कर 7,698.80 करोड़ रुपये रही, जो एक वर्ष पहले की समान तिमाही में 6,957.31 करोड़ रुपये थी। वहीं, कंपनी की कुल आय बढ़कर 8,612.60 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 7,588.71 करोड़ रुपये थी।

Related Articles

Back to top button