मनोरंजन

उपासना सिंह का सीनियर एक्टर से जमकर हुआ झगड़ा:एक्ट्रेस बोलीं- साथी कलाकार को पीटा,

कपिल शर्मा शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस उपासना सिंह ने किस देश में है मेरा दिल और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज में नजर आ चुके सीनियर एक्टर दीपक काजिर पर बदतमीजी और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। ये मामला एक इवेंट से जुड़ा है, जहां एक्टर दीपक काजिर और एक्ट्रेस उपासना की जमकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई की इवेंट में एक्टर्स के बीच तेज झड़प हो गई।
हाल ही में इस झगड़े का एक वीडियो सामने आया है। ये विवाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के एक इवेंट के दौरान हुआ। एक्ट्रेस उपासना सिंह माइक पर भाषण दे रही थीं। उनके साथ सीनियर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन भी मौजूद थीं। वो बात कर ही रही थीं कि तभी सीनियर एक्टर दीपक काजिर ने तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहा- मैडम, मैडम एक मिनट। इस पर एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा- मैं अभी बोल रही हूं। इस पर एक्टर ने गुस्से में कहा- नहीं आप नहीं बोलेंगी।
इसके बाद दीपक काजिर ने वहां मौजूद शख्स को उंगली दिखाते हुए कहा- अभी-अभी दीपक जी ने बहुत गलत बात की है। इसके ठीक बाद दोनों में तीखी बहस हो गई। जब दीपक काजिर ने साथ खड़े शख्स से माइक लिया, तो वहां मौजूद दूसरे शख्स ने उनके हाथ से माइक छीन लिया। इस झड़प के बाद वहां मौजूद लोग दीपक काजिर को शांत करवाते नजर आए।
इवेंट के बीच उपासना ने दीपक काजिर को डांटते हुए कहा, मैं उकठळअअ की जनरल सेक्रेटरी हूं। इस पर एक्टर ने कहा- मैं यहां पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट था। इस पर एक्ट्रेस ने तेज आवाज में कहा- था।
आगे एक्ट्रेस ने कैमरे की तरफ देखते हुए सीनियर एक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा, इन्होंने अभी विकास वर्मा को मारा, थप्पड़ और घूसों से। और ये लेडीज के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।
ये सुनते ही दीपक काजिर ने कहा, मैं बदतमीजी नहीं कर रहा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- इन्होंने अभी बदतमीजी की। मुझसे तू कौन हैं पूछ रहे हैं।
फिलहाल ये साफ नहीं है कि इस झगड़े की क्या वजह थी और इसके खिलाफ क्या लीगल एक्शन लिए गए हैं। बता दें कि दीपक काजिर, इन दिनों कलर्स के चर्चित शो सहर होने को है में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो पॉपुलर शोज कसौटी जिंदगी की, परदेस, कहानी घर घर की, तेनाली रामा में काम कर चुके हैं।
टीवी शोज के अलावा वो फिल्मों परदेस, साथिया, चमेली, एक खिलाड़ी एक हसीना, सलाम-ए-इश्क में भी नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button